Sunday, March 24, 2013
Monday, March 11, 2013

बचपन
मै खोल कर बैठी हूँ बचपन का पिटारा
जुगनू हैं ढेरों और एक नन्हा सितारा
कुछ फूल हरसिंगार के सूखे पड़े हैं
जो बिन फुलाए रह गया, वो एक गुब्बारा
गुडिया का एक बिस्तर भी था अब याद आया
माचिस पे कपडा बांध कर तकिया बनाया
पापा ने जब मुझको पलंग ला कर दिया न
एक मोटी सी किताब पर गद्दा लगाया
गुडिया के कपड़ों की थी एक गठरी बनायीं
एक घर भी था उसका, हुई उसकी सगाई
माँ जब भी सिलती थी कोई भी फ्रोक मेरी
गुडिया के कपड़ों की मै करती थी सिलाई
मुझको अभी भी याद है की माँ ने मेरी
मेरे लिए मिटटी की एक चिड़िया बनायीं
और लाल पीले रंग से रंग था उसको
और दाल के दाने से थी आंखे बनायीं
एक बार गुस्से में पटक दी थी वो चिड़िया
जब टूट कर दो हो गयी रोई बहुत मै
फिर फेंक कर टूटे हुए टुकड़ों को उसके
रोई थी मै, शायद तभी सोयी बहुत मै
जागी तो देखा भीगते बारिश में टुकड़े
रंगों को अपने छोड़ते थे लाल पीले
ये देख कर उस दिन सुबक सी मै उठी थी
और हो गए थे आँखों के कोरे पनीले
न जाने कितनी और भी यादें है ताज़ा
कितनी कहानी और कितने रानी राजा
दिल बोल पड़ता है अभी भी ऊबने पर
तू हैं कहाँ बचपन? पलट के वापस आ जा
Tuesday, February 19, 2013
वक्त गुज़र जाता है......
पिछले सन्डे घर के पड़ोस में एक बुज़ुर्ग की डेथ हो गयी। 10 साल बाद उनका वो बेटा भी आया जो पिछले 10 सालों से विदेश में था। वो बुज़ुर्ग पहले अक्सर मेरे पास आया करते थे अपने इस विदेश बसे बेटे को इमेल करवाने के लिए। बड़े प्यार से सोच सोच कर बोलते ये भी लिख दो, वो भी लिख दो, उससे बोलना मेरे लिए ब्लड प्रेशर वाली मशीन भेज दे मेरे लिए। मै उनकी आँखों में बेटे से मिलने की तड़प देखती थी एक दिन मैंने उनके बेटे को अपनी और से मेल किया की अप अगर चाहे तो मै वेब कैम पर आपकी बात करवा सकती हूँ पर ईमेल का कोई जवाब नहीं आया, बाबा जी रोज़ पूछते कोई जवाब आया ? और मेरा जवाब होता नहीं आया। पिछले सन्डे बाबा की डेथ हो गयी और अब उनका वो बेटा अब इंडिया आया है। आज अगर बाबा जी होते तो ख़ुशी से फूले न समाते। लेकिन न आज बाबा है, न उनका भावुक मन, न वो तड़प जो बेटे से मिलने के लिए मचल रही थी। है तो फ्रेम में टंगी हुई उनकी फोटो, उस फोटो पर चन्दन की माला। अब वो सब मिलने हैं जिनके मिलने न मिलने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। जिसे फर्क पड़ता वो अब है नहीं। वक्त गुज़र जाता है और वक्त के साथ इन्सान भी......

Saturday, February 2, 2013
सुबह उठते ही बुहार कर
एक जगह इकट्ठा करती हूँ तिनके
थोडा पानी भी छिड़क देती हूँ
की नमी से शायद थमी रहे कुछ पल
पर उफ़ ये बवंडर
इन्हें हमेशा मेरा आँगन ही क्यों दिखता है
क्यों घूम फिर कर यही आ जाते हैं
और दिन भर की थकी मै
फिर से लग जाती हूँ अपने काम पर
फिर से वही बिखरना, वही समेटना
पर जबतक सांस है आस भी है
Sunday, December 9, 2012

वो इन्द्रधनुष
कौन कहता है इन्द्रधनुष
केवल बारिश के बाद निकलता है
जब बूंदों से भरे बादलों के बीच से
सूरज की किरण गुज़रती है
मै तो रोज़ देखती हूँ इन्द्रधनुष
मेरे कालेज की गेलरी में
फैकल्टी रूम के सामने
रोज़ उसके मोटे शीशे से गुज़रती धूप
बना जाती है इन्द्रधनुष
सीमेंटेड चिकने से फर्श पर
मै आज भी खेलती हूँ उससे बच्चों की तरह
कभी मुट्ठियों में बंद करके की कोशिश
तो कभी हथेली पर रख लेती हूँ वो इन्द्रधनुष
पर हाँ, पैर कभी नहीं पड़ने देती उस पर
क्योंकि चाहे कांच का दरवाजा हो
या बूंदों से भरा बादल
सूरज की किरण
अपनी कलाकारी में
कोई कसर नहीं छोडती
Friday, December 7, 2012
सुकून तुझे तलाशते तलाशते
सुकून तुझे तलाशते तलाशते
बीती जा रही है उम्र
पर तुम हमेशा पहुँच से बाहर
तुम्हे पाने की चाहत में
बदलती गयी जीने का ढंग
रख दी हसरतें एक कोने में
निभाती गयी हर हालात
संभालती रही हर मुश्किल
और फिर भी मुस्कुराना नहीं छोड़ा
कुछ न सही तो कम से कम
मेरी मुस्कान देखने के लिए ही
चले आओ मेरे पास
जब आओगे तो शायद
मेरी मुस्कराहट देख कर
तुम्हे भी कुछ सुकून मिल जाये
तब तुम देखोगे दर्द में डूबी हुई
मुस्कान भी खूबसूरत होती है
मोनालिसा की पेंटिंग की तरह
Subscribe to:
Posts (Atom)